Get App

Radiant Cash Management Services IPO: दो दिन में सिर्फ 11% मिली बोली, लेकिन ग्रे मार्केट में बढ़ा क्रेज, मिल रहे ये संकेत

Radiant Cash Management IPO: रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के आईपीओ को सब्सक्राइब करने का आज दूसरा दिन है। निवेशकों की तरफ से इस इश्यू को लेकर क्रेज नहीं दिख रहा है। 388 करोड़ रुपये का यह इश्यू अब तक महज 11 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है। हालांकि ग्रे मार्केट में इसके शेयरों को लेकर बेहतरीन क्रेज दिख रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 26, 2022 पर 5:15 PM
Radiant Cash Management Services IPO: दो दिन में सिर्फ 11% मिली बोली, लेकिन ग्रे मार्केट में बढ़ा क्रेज, मिल रहे ये संकेत
Radiant Cash Management Services के 388 करोड़ रुपये के इश्यू के तहत कंपनी 60 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी।

Radiant Cash Management IPO: रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के आईपीओ को सब्सक्राइब करने का आज 26 दिसंबर को दूसरा दिन है। निवेशकों की तरफ से इस इश्यू को लेकर क्रेज नहीं दिख रहा है। 388 करोड़ रुपये का यह इश्यू अब तक महज 11 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है। हालांकि ग्रे मार्केट में इसके शेयरों को लेकर बेहतरीन क्रेज दिख रहा है। इसके शेयर पहले ग्रे मार्केट में फ्लैट भाव पर ट्रेड हो रहे थे लेकिन अब यह 5 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक किसी इश्यू में निवेश के लिए ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स के आधार पर फैसला लेना चाहिए।

Radiant Cash Management Services IPO की डिटेल्स

388 करोड़ रुपये के इस इश्यू के तहत कंपनी 60 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं 328 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। इसमें निवेश के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड और 150 शेयरों का लॉट साइज फिक्स है। शेयरों का अलॉटमेंट 30 दिसंबर को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग अगले साल 4 जनवरी को होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें