बेहरोज़ बिरयानी, मेंडारिन ओक, ओवनस्टोरी पिज्जा और फासोस जैसे क्लाउड किचन ब्रैंड संचालित करने वाली रिबेल फूड्स की अगले 18-24 महीने में कैपिटल मार्केट में कदम रखने की तैयारी है।
बेहरोज़ बिरयानी, मेंडारिन ओक, ओवनस्टोरी पिज्जा और फासोस जैसे क्लाउड किचन ब्रैंड संचालित करने वाली रिबेल फूड्स की अगले 18-24 महीने में कैपिटल मार्केट में कदम रखने की तैयारी है।
यहां तक की कंपनी की योजना एशिया और मध्य पूर्व के नए बाजारों में भी प्रवेश करने की भी है। यह जानकारी कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ जयदीप बर्मन (Jaydeep Barman) ने मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में दी है।
रिबेल फूड्स का परिचय
रिबेल फूड्स की स्थापना Jaydeep Barman और Kallol Banerjee ने फासोस के नाम से की थी। जो एक क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) चेन है। शुरुआत में ये ऑनलाइन कबाब रोल बेचा करता था।
ऑनलाइन डिलीवरी की मांग को देखते हुए कंपनी ने अपना बिजनेस मॉडल पूरी तरह से बदल दिया और 2016 में यह क्लाउड किचन ओनली (cloud-kitchen only) के रुप में ट्रांसफॉर्म हो गई और कंपनी ने अपने सारे आउटलेंट बंद कर दिए।
वर्तमान में रिबेल फूड भारत की सबसे बड़ी इंटरनेट रेस्ट्रॉन्ट कंपनियों में है। कंपनी के पास एक दर्जन से ज्यादा ब्रॉड है। कंपनी अपने खुद के ऐप के अलावा Zomato और Swiggy के जरिए बिरयानी से लेकर चाइनीज, पिज्जा, रैप्स और डेजर्ट की बिक्री करती है।
कंपनी में Sequoia Capital India, Lightbox ventures, Coatue, Goldman Sachs, Gojek, और Uber के फाउंडर Travis Kalanick ने निवेश कर रखा है। 2020 में हुए सबसे ताजे राउंड के फंडिंग में कंपनी का वैल्यूएशन 80 करोड़ डॉलर किया गया था।
मनीकंट्रोल के साथ हुई बतचीत में Jaydeep Barman ने कहा कि अगले राउंड की फंडिंग में रिबेल फूड्स यूनिकॉर्न क्लब (एक ऐसी प्राइवेटली फंडेड फर्म जिसका वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर या उससे ज्यादा हो) में शामिल हो जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि हम 18 महीने में आईपीओ लाने में फोकस कर रहे हैं। अभी इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। इसके अलावा हम सीधे विदेशी बाजार में लिस्टिंग पर सरकार की तरफ से स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं। एक बार स्थितियां साफ हो जाने के बाद NYSE और Nasdaq पर अपनी लिस्टिंग करवाएंगे। भारत में भी लिस्टिंग की हमारी योजना है ही।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।