RK Swamy IPO Allotment: आरके स्वामी ने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPOs) के जरिए बिक्री के लिए रखे गए शेयरों का आवंटन गुरुवार 7 मार्च फाइनल किया। जिन निवेशकों ने आरके स्वामी के IPO में बोली लगाई है, वे बीएसई और आईपीओ के रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने आवंटन के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। कंपनी के शेयरों के 12 मार्च को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने की उम्मीद है।
आपको शेयर मिला या नहीं? इस तरह चेक करें
जिन निवेशकों ने आईपीओ में भाग लिया है, वे आसानी से घर बैठे अपने आवंटन के स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें या तो बीएसई की वेबसाइट या आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट, केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड पर विजिट करना होगा। इन वेबसाइट पर कुछ आसाना स्टेप्स का पालन कर अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इन आसान स्टेप्स के बारे में नीचे जानकारी दी गई है-
· बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट खोलें: https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
· यहां इक्विटी विकल्प चुनें और ड्रॉप-डाउन मेनू से "आरके स्वामी" चुनें।
· दिए गए जगह पर अपना एप्लिकेशन नंबर या फिर पैन नंबर भरें।
· 'I'm not a robot' पर क्लिक करें
· फिर सर्च बटन दबाएं। इसके बाद आपका आवंटन स्टेटस आपने सामने आ जाएगा
इसके अलावा निवेशक, IPO के रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजी (KFin Technologies) की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.kfintech.com/) पर जाकर भी अपने आवंटन के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
7 मार्च को शेयरों का आवंटन पूरा होने के बाद, सफल निवेशकों के डीमैट खाते में ये शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वहीं जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले हैं, उनके लिए रिफंड शुरू किया जाएगा। सफल बोलीदाताओं के डीमैट खातों में 11 मार्च को शेयर जमा कर दिए जाएंगे।
बता दें कि RK स्वामी का आईपीओ 4 से 6 मार्च के बीच बोली के खुला था। कंपनी का आईपीओ करीब 26 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। कंपनी इस आईपीओ से करीब 423.56 करोड़ रुपये जुटाने चाहती है।