RK Swamy IPO: इंटिग्रेटेड मार्केटिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी, आरके स्वामी का इनीशियल पब्लिक ऑफर 4 मार्च से बोली के लिए खुलेगा। निवेशकों को 6 मार्च तक इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए मौका मिलेगा। कंपनी ने आईपीओ खुलने से ही पहले एंकर निवेशकों से 187.22 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू शुक्रवार 1 मार्च को बोली के लिए खुला था। कंपनी अपने आईपीओ से कुल 424 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।
