Rockingdeals Circular Economy IPO : बी2बी री-कॉमर्स कंपनी रॉकिंगडील्स सर्कुलर इकोनॉमी लिमिटेड (RDCEL) अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी ने आज सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके शेयरों को NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा। आईपीओ में बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के माध्यम से 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 15 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।
