Get App

Rolex Rings IPO: जानिए ग्रे मार्केट प्रीमियम क्या चल रहा है और कैसी हो सकती है लिस्टिंग

Rolex Rings: ग्रे मार्केट प्रीमियम से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कैसी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2021 पर 12:13 PM
Rolex Rings IPO: जानिए ग्रे मार्केट प्रीमियम क्या चल रहा है और कैसी हो सकती है लिस्टिंग

Rolex Rings: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली इस कंपनी का IPO 130 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी  अपने इश्यू से 731 करोड़ रुपए जुटा रही है। इतने जबरदस्त सब्सक्रिप्शन के बाद अब सबकी नजरें Rolex Rings की लिस्टिंग पर टिकी हुई हैं। Rolex Rings के शेयरों की लिस्टिंग 9 अगस्त को होने वाली है।

अगर आपको भी Rolex Rings के शेयर अलॉट हो चुके हैं और लिस्टिंग का अंदाजा लेना चाहते हैं तो ग्रे मार्केट प्रीमियम को जानिए।

ग्रे मार्केट में Rolex Rings के अनलिस्टेड शेयरों की प्रीमियम 480 रुपए चल रहा है। यह बुधवार के ग्रे मार्केट प्रीमियम के मुकाबले 30 रुपए ज्यादा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि IPO बंद होने के बाद GMP में गिरावट आती है लेकिन Rolex Rings की लिस्टिंग पर इसका कुछ खास असर नहीं होगा। कंपनी का इश्यू 28 जुलाई को खुला था और 30 जुलाई को बंद हुआ था।

किस भाव पर हो सकती है लिस्टिंग

Rolex Rings का GMP गुरुवार 5 अगस्त को 480 रुपए पर चल रहा है। जबकि 4 अगस्त को इसका प्रीमियम 450 रुपए था। इसका मतलब है कि Rolex Rings के शेयरों की लिस्टिंग 1380 रुपए (900+480) पर हो सकती है। यह कंपनी के इश्यू प्राइस के मुकाबले 53 फीसदी ज्यादा है। कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड 880-900 रुपए था। तो आज के ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से Rolex Rings के शेयरों की लिस्टिंग 9 अगस्त को 1380 रुपए पर हो सकती है।

जब Rolex Rings का IPO खुला था तब इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 525-550 रुपए तक चल रहा था। लेकिन इश्यू बंद होते ही GMP गिरकर 420 रुपए पर आ गया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से अब इसमें सुधार आ रहा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें