Rolex Rings IPO: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली इस कंपनी का इश्यू दूसरे दिन तक 9.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आज इश्यू का तीसरा दिन है। अगर अभी तक आप निवेश को लेकर उलझन में हैं तो ग्रे मार्केट में Rolex Rings के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम यानी GMP जान लीजिए और फिर निवेश का फैसला कीजिए।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, Rolex Rings इश्यू का GMP आज 555 रुपए है। यह 29 जुलाई के ग्रे मार्केट शेयर प्राइस के मुकाबले 55 रुपए ज्यादा है।
कंपनी का इश्यू 28 जुलाई को खुला था। उसके बाद से ही इसके GMP में लगातार तेजी बनी हुई है। पिछले तीन दिनों में Rolex Rings के IPO का GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 450 रुपए से बढ़कर 555 रुपए पहुंच गया है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 900 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो 555 रुपए ग्रे मार्केट प्रीमियम के साथ Rolex Rings के इश्यू 1455 रुपए (900+555) पर लिस्ट हो सकते हैं। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले 50-60 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है।
इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के लिहाज से Rolex Rings भारत की टॉप 5 फोर्जिंग कंपनियों में से एक है। मिंट के मुताबिक, unlistedArena.com के फाउंडर अभय दोषी कंपनी की ग्रोथ कमजोर है क्योंकि फिस्कल ईयर 2020-21 में कंपनी की आमदनी 61.63 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले फिस्कल ईयर 2019 में कंपनी की आमदनी 90.43 करोड़ रुपए है।
इश्यू का 50 फीसदी क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी के 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 880-900 रुपए है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 731 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस इश्यू में 56 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा। वहीं, ऑफर फॉर सेल (offer for sale) के तहत Rivendell PE LLC 75 लाख शेयर बेचेगी।
कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी की लॉन्ग-टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और कंपनी के जनरल कॉर्पोरेट पर्पज के लिए होगा। ये साल 2021 में आने वाला 29 वां आईपीओ होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।