Get App

Spinny IPO: सचिन तेंदुलकर ने पांच साल पहले किया था निवेश, अब स्पिनी ला रही ₹3000 करोड़ का आईपीओ

Sachin Tendulkar-backed Spinny IPO: सचिन तेंदुलकर ने करीब पांच साल पहले पुरानी कारें बेचने वाली जिस स्पिनी में पैसे लगाए थे, अब उसके लिस्टिंग की तैयारी है। यह आईपीओ ऐसे समय में आ रहा है, जब इसका रेवेन्यू बढ़ रहा है और घाटा कम हो रहा है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 11:55 AM
Spinny IPO: सचिन तेंदुलकर ने पांच साल पहले किया था निवेश, अब स्पिनी ला रही ₹3000 करोड़ का आईपीओ
Sachin Tendulkar-backed Spinny IPO: स्पिनी की योजना आईपीओ के जरिए ₹2500-₹3000 करोड़ तक जुटाने की है।

Sachin Tendulkar-backed Spinny IPO: सचिन तेंदुलकर के निवेश वाली स्पिनी आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी है। पुरानी कारें बेचने वाली स्पिनी ने इसे लेकर बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट भी फाइल कर दिया है। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। सूत्रों के मुताबिक यह आईपीओ ₹2500-3000 करोड़ तक का हो सकता है। हालांकि इसके साइज में अभी बदलाव हो सकता है। आईपीओ की यह फाइलिंग स्पिनी के अपनी पैरेंट कंपनी वैल्यूड्राइव टेक को अगस्त में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनाने के एक महीने के बाद आई है।

Spinny IPO: डिटेल्स

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल स्पिनी की योजना आईपीओ के जरिए ₹2500-₹3000 करोड़ तक जुटाने की है। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी होंगे और साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयर बेच सकते हैं। आईपीओ के लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, मॉर्गन स्टैनले इंडिया कंपनी और 360 वन डब्ल्यूएएम को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी की योजना अगले साल 2027 में लिस्ट होने की है लेकिन लिस्टिंग की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है और यह सेबी की मंजूरी पर निर्भर करेगी।

कैसी है स्पिनी की सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें