Sah Polymers IPO: पैकेजिंग सॉल्युशन मुहैया कराने वाली साह पॉलीमर्स (Sah Polymers) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को शुक्रवार 30 दिसंबर को बोली खुलने के पहले दिन करीब 86 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 56.1 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसमें से उसे पहले दिन 48.04 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है। साह पॉलीमर्स इस साल खुलने वाला आखिरी IPO है और इसके लिए अगले हफ्ते 4 जनवरी 2023 तक बोली लगाई जा सकती है। स्टॉक एक्सचेंजों पर मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी को पहले दिन रिटेल निवेशकों से सबसे अधिक बोली मिली, जिन्होंने अपने हिस्से के शेयरों का करीब 2.07 गुना अधिक सब्सक्राइब किया है।
