Sahaj Solar IPO: अंतिम दिन पैसों की बारिश, 507.21 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Sahaj Solar IPO Details: सहज सोलर की शुरुआत 2010 में हुई थी। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 16 जुलाई को फाइनल हो सकता है। लिस्टिंग NSE SME पर 19 जुलाई को होने वाली है। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 14.83 करोड़ रुपये जुटाए थे। IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर कुंवरजी फिनस्टॉक प्राइवेट लिमिटेड और रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलोजिज है

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 8:09 PM
Story continues below Advertisement
Sahaj Solar अपने IPO से 52.56 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

Sahaj Solar IPO: रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली सहज सोलर के IPO का आज 15 जुलाई को आखिरी दिन है। यह 11 जुलाई को खुला था और अब तक 507.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इश्यू को रिटेल इनवेस्टर्स और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 214.27 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 862.35 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 535.03 गुना भरा है। IPO से पहले सहज सोलर ने एंकर इनवेस्टर्स से 14.83 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Sahaj Solar की शुरुआत 2010 में हुई थी। कंपनी पब्लिक इश्यू से 52.56 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 171-180 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है। IPO में 29.2 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इश्यू क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 16 जुलाई को फाइनल हो सकता है। लिस्टिंग NSE SME पर 19 जुलाई को होने वाली है।

कौन हैं सहज सोलर के प्रमोटर


Sahaj Solar के प्रमोटर प्रमीत भरतकुमार ब्रह्मभट्ट, वर्णा प्रमीत ब्रह्मभट्ट और मनन भरतकुमार ब्रह्मभट्ट हैं। वर्तमान में प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 97.09 प्रतिशत है। IPO क्लोज होने के बाद यह घटकर 71.28 प्रतिशत पर आ जाएगी। IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर कुंवरजी फिनस्टॉक प्राइवेट लिमिटेड और रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलोजिज है। मार्केट मेकर आफ्टरट्रेड ब्रोकिंग है।

Tunwal E-Motors IPO: EV बनाने वाली कंपनी का आज खुल रहा पब्लिक इश्यू, ग्रे मार्केट क्या दे रहा सिग्नल

ग्रे मार्केट से क्या सिग्नल

ग्रे मार्केट में Sahaj Solar के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 180 रुपये से 240 रुपये या 133.33 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस बेसिस पर शेयर बाजार में स्टॉक 420 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकता है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

कंपनी ने मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए फंड का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। Sahaj Solar का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में 8.56 प्रतिशत बढ़कर 201.71 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 106.25 प्रतिशत बढ़कर 13.37 करोड़ रुपये रहा।

15 जुलाई से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 4 नए IPO, केवल 1 कंपनी होगी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।