Get App

Sanathan Textiles IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए गए 165 करोड़ रुपये, GMP समेत तमाम डिटेल

Sanathan Textiles IPO: ग्रे मार्केट में यह आईपीओ महज 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 351 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 9.35 फीसदी का मुनाफा होगा। हालांकि, ग्रे मार्केट की स्थिति लगातार बदलती रहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2024 पर 10:05 PM
Sanathan Textiles IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए गए 165 करोड़ रुपये, GMP समेत तमाम डिटेल
Sanathan Textiles IPO: पॉलिएस्टर और कॉटन यार्न प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सनाथन टेक्सटाइल्स ने एंकर बुक के जरिए 165 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

Sanathan Textiles IPO: पॉलिएस्टर और कॉटन यार्न प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सनाथन टेक्सटाइल्स ने एंकर बुक के जरिए 165 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने यह रकम आज 18 नवंबर को आईपीओ खुलने से एक दिन पहले 14 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से जुटाई है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "एंकर निवेशकों को 321 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से 51.4 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं।" इस आईपीओ में 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा।

Sanathan Textiles IPO: इन एंकर निवेशकों ने लगाया दांव

पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, सोसाइटी जनरल, एडलवाइस ट्रस्टीशिप, व्हाइटओक कैपिटल और अशोका इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट जैसे प्रमुख इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने एंकर बुक में हिस्सा लिया।

एसबीआई म्यूचुअल फंड, निप्पॉन लाइफ इंडिया, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा एएमसी, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, बंधन म्यूचुअल फंड और एलआईसी म्यूचुअल फंड जैसे घरेलू फंड हाउस ने भी कंपनी में निवेश किया है। कंपनी ने कहा, "एंकर निवेशकों को आवंटित 51.4 लाख शेयरों में से 38.16 लाख शेयर 9 घरेलू म्यूचुअल फंड को आवंटित किए गए, जिन्होंने अपनी 14 स्कीम के माध्यम से आवेदन किया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें