Sansera Engineering IPO GMP: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली इस कंपनी का इश्यू 16 सितंबर को बंद हुआ था और शेयरों का आवंटन 21 सितंबर को हो सकता है। कंपनी ने 1282.98 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था जो 11.47 गुना सब्सक्राइब हुआ। बाजार के जानकारों के मुताबिक, Sansera Engineering का इश्यू बंद होने के बाद एकबार फिर इसका GMP (Grey Market Premium) सुधरने लगा है। आज Sansera Engineering का GMP 38 रुपए है।
इससे पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 80 रुपए से गिरकर 10 रुपए पर आ गया था। 17 सितंबर को इसका GMP 18 रुपए था जबकि 18 सितंबर को ग्रे मार्केट प्रीमियम 20 रुपए बढ़कर 38 रुपए हो गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आखिरी दिन अच्छी बोली लगने से ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों की वैल्यू बढ़ी है। कंपनी का इश्यू प्राइस 744 रुपए है तो इस हिसाब से देखें तो 18 सितंबर को इसके शेयर 772 (744+38) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
अगर आपने भी Sansera Engineering के IPO में निवेश किया था तो हम बता रहे हैं कैसे आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।
जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे उनका पैसा 22 सितंबर तक वापस आ जाएगा। जबकि जिन लोगों को शेयर आवंटित किए जाएंगे उनके डिमैट अकाउंट में 23 सितंबर के शेयर नजर आने लगेंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 24 सितंबर को है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।