Get App

Sansera Engineering IPO: ग्रे मार्केट प्रीमियम में लौटी तेजी, क्या है GMP और कब है लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट

Sansera Engineering IPO: कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को और लिस्टिंग 24 सितंबर को है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2021 पर 8:17 AM
Sansera Engineering IPO: ग्रे मार्केट प्रीमियम में लौटी तेजी, क्या है GMP और कब है लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट

Sansera Engineering IPO GMP: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली इस कंपनी का इश्यू 16 सितंबर को बंद हुआ था और शेयरों का आवंटन 21 सितंबर को हो सकता है। कंपनी ने 1282.98 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था जो 11.47 गुना सब्सक्राइब हुआ। बाजार के जानकारों के मुताबिक, Sansera Engineering का इश्यू बंद होने के बाद एकबार फिर इसका GMP (Grey Market Premium) सुधरने लगा है। आज Sansera Engineering का GMP 38 रुपए है।

इससे पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 80 रुपए से गिरकर 10 रुपए पर आ गया था। 17 सितंबर को इसका GMP 18 रुपए था जबकि 18 सितंबर को ग्रे मार्केट प्रीमियम 20 रुपए बढ़कर 38 रुपए हो गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आखिरी दिन अच्छी बोली लगने से ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों की वैल्यू बढ़ी है।  कंपनी का इश्यू प्राइस 744 रुपए है तो इस हिसाब से देखें तो 18 सितंबर को इसके शेयर 772 (744+38) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

अगर आपने भी Sansera Engineering के IPO में निवेश किया था तो हम बता रहे हैं कैसे आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें