Sansera Engineering IPO: आखिरी दिन तक 11.48 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानिए क्या है GMP

Sansera Engineering IPO: रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.15 गुना भरा है

अपडेटेड Sep 17, 2021 पर 10:43 AM
Story continues below Advertisement

Sansera Engineering IPO: ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए कॉम्प्लेक्स और क्रिटिकल कंपोनेंट बनाने वाली Sansera Engineering का इश्यू 16 सितंबर को आखिरी दिन 11.75 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू आज बंद हो गया। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 734-744 रुपए था। Sansera Engineering के 1.21 करोड़ इक्विटी शेयरों के बदले 13.88 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगी थी।

रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.15 गुना भरा। जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व पोर्शन 1.37 गुना सब्सक्राइब हुआ। सबसे ज्यादा बोली क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने लगाई है। इनके लिए रिजर्व हिस्सा 26.47 गुना बुक हुआ है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 11.37 गुना भरा है। 

14 सितंबर को इश्यू खुलने से एक दिन पहले 13 सितंबर को Sansera Engineering ने एंकर इनवेस्टर्स से 382 करोड़ रुपए जुटाए थे।

क्या चल रहा है GMP?

जार के जानकारों के मुताबिक, Sansera Engineering IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 10 रुपए है। यह कल के भाव से 5 रुपए कम है।
अनलिस्टेड मार्केट के जानकारों ने बताया कि पहले  Sansera Engineering के शेयर 50 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे।

इश्यू खुलने से एक दिन पहले यह बढ़कर 80 रुपए तक चला गया था। लेकिन जिस दिन इश्यू खुला Sansera Engineering के अनलिस्टेड शेयर धड़ाम होकर 15 रुपए पर आ गए।

Sansera Engineering का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है और यही वजह है कि इसमें निवेशकों की दिलचस्पी कम है।


आज के GMP के हिसाब से देखें तो Sansera Engineering के शेयरों की लिस्टिंग बहुत कमजोर रहने वाली है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 733-744 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो 10 रुपए प्रीमियम के साथ इसके शेयर 754 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रीमियम और घट सकता है और इसकी लिस्टिंग डिस्काउंट पर हो सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।