Get App

Sanstar IPO: ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत, 19 जुलाई को खुलने वाला है आईपीओ

Sanstar ने IPO के लिए 90-95 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इस आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 23 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 17, 2024 पर 10:58 PM
Sanstar IPO: ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत, 19 जुलाई को खुलने वाला है आईपीओ
Sanstar IPO: प्लांट बेस्ड स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सैनस्टार लिमिटेड का आईपीओ 19 जुलाई को खुलने वाला है।

Sanstar IPO: प्लांट बेस्ड स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सैनस्टार लिमिटेड का आईपीओ 19 जुलाई को खुलने वाला है। कंपनी इश्यू के जरिए 510.15 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। कंपनी ने इश्यू के लिए 90-95 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इस आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 23 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

Sanstar IPO: ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की जबरदस्त डिमांड है। अनलिस्टेड मार्केट में आज 17 जुलाई को यह इश्यू 41.50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 136.5 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 43.68 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है।

Sanstar IPO से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें