Service Care IPO: आज खुल गया सर्विस केयर का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Service Care IPO: वर्कस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली सर्विस केयर (Service Care) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसके आईपीओ में 18 जुलाई तक पैसे लगा सकते हैं। इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे और इसकी एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री होगी। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर प्रीमियम भाव पर हैं

अपडेटेड Jul 14, 2023 पर 10:46 AM
Service Care IPO: सर्विस केयर के 20.68 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 30.86 लाख नए शेयर जारी होंगे।

Service Care IPO: वर्कस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली सर्विस केयर (Service Care) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसके आईपीओ में 18 जुलाई तक पैसे लगा सकते हैं। इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे और इसकी एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री होगी। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर प्राइस से 8 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

Senco Gold की मार्केट में धांसू एंट्री, 36% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू

Service Care IPO की डिटेल्स


सर्विस केयर के 20.68 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 30.86 लाख नए शेयर जारी होंगे। इस इश्यू में निवेशक 18 जुलाई तक पैसे लगा सकेंगे। इसके लिए 63-67 रुपये का प्राइस बैंड और 2 हजार शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 18 जुलाई को होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार इंटीग्रेटेड रजिस्ट्री मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है। एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर इसकी 26 जुलाई को एंट्री होगी। इश्यू के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों, आईपीओ के खर्चों को भरने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Alphalogic IPO Listing: आईपीओ निवेशकों को नहीं मिला लिस्टिंग गेन, जुटाए गए पैसों का ऐसे होगा इस्तेमाल

Service Care के बारे में

यह कंपनी वर्कस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराती है। वर्कस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज के तहत यह फैसिलिटी मैनेजमेंट की प्रोफेशनल सेवाएं देती है। वहीं वर्कस्पेस मैनेजमेंट सर्विसेज के तहत यह एचआरएमएस और एचआरओएस सर्विसेज देती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 23.46 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था जो अगले वित्त वर्ष बढ़कर 1.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 तक इसे 3.02 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस दौरान इसका स्टैंडएलोन रेवेन्यू भी लगातार बढ़ा है और 89.33 करोड़ रुपये से 132.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।