IPOs Listing Next Week: अगले हफ्ते इन 5 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट, जानें ग्रे मार्केट में क्या चल रहा भाव?

IPOs Listing Next Week: अगले हफ्ते दलाल स्ट्रीट पर कम से कम 5 कंपनियों के शेयर लिस्ट होने वाले हैं। खास बात यह है कि ग्रे मार्केट इन पांचों IPOs की लिस्टिंग के पॉजिटिव रहने यानी लाभ के साथ लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इसके अलावा अगले हफ्ते SME रूट से लॉन्च हुए 2 IPOs की भी लिस्टिंग है

अपडेटेड Sep 29, 2023 पर 11:05 PM
Manoj Vaibhav Gems के शेयर आगामी 3 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे

IPOs Listing Next Week: अगले हफ्ते दलाल स्ट्रीट पर कम से कम 5 कंपनियों के शेयर लिस्ट होने वाले हैं। खास बात यह है कि ग्रे मार्केट इन पांचों IPOs की लिस्टिंग के पॉजिटिव रहने यानी लाभ के साथ लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। हालांकि स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस रॉय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है। आइए जानते हैं अगले हफ्ते लिस्ट होने वाली 5 IPOs के बारे में-

1. मनोज वैभव जेम्स (Manoj Vaibhav Gems IPO)

इस कंपनी के शेयर आगामी 3 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। बाजार जानकारों के मुताबिक, शुक्रवार 29 सितंबर को इसके शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से 3 फीसदी या करीब 6 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे।

2. डिजिकोर स्टूडियोज (Digikore Studios)


इस कंपनी के शेयर आगामी 4 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। बाजार जानकारों के मुताबिक, शुक्रवार 29 सितंबर को इसके शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से 53 फीसदी या करीब 90 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Hindustan Zinc का क्यों किया जा रहा डीमर्जर, निवेशकों को क्या होगा फायदा? समझें पूरा प्लान

3. जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infrastructure)

जिंदल ग्रुप की इस कंपनी के शेयर आगामी 4 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। बाजार जानकारों के मुताबिक, शुक्रवार 29 सितंबर को इसके शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से 21 फीसदी या करीब 21 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे।

4. साक्षी मेडटेक (Saakshi Medtech)

इस कंपनी के शेयर आगामी 6 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। बाजार जानकारों के मुताबिक, शुक्रवार 29 सितंबर को इसके शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से 26 फीसदी या करीब 25 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे।

5. इंस्पायर फिल्म्स (Inspire Films)

इस कंपनी के शेयर आगामी 6 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। बाजार जानकारों के मुताबिक, शुक्रवार 29 सितंबर को इसके शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से 31 फीसदी या करीब 18 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।