IPO News: आज खुलेगा Medanta और Bikaji Foods का आईपीओ, पैसे लगाने को लेकर एक्सपर्ट्स की ये है राय

New IPO: आईपीओ निवेशकों के लिए कल 2 नवंबर को निवेश के लिए एक नहीं दो विकल्प खुलने वाले हैं- मेदांता हॉस्पिटल्स (Medanta Hospitals) चलाने वाली ग्लोबल हेल्थ (Global Health) और बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International)

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 2:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्लोबल हेल्थ (Global Health) और बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International), दोनों आईपीओ में निवेशकों को कम से कम 29784 रुपये लगाने होंगे।

New IPO: आईपीओ निवेशकों के लिए कल 3 नवंबर को निवेश के लिए एक नहीं दो विकल्प खुलने वाले हैं। एक तरफ मेदांता हॉस्पिटल्स (Medanta Hospitals) चलाने वाली ग्लोबल हेल्थ (Global Health) का 2206 करोड़ रुपये रुपये का आईपीओ (Global Health IPO) खुलेगा तो दूसरी तरफ मिठाई और नमकीन बेचने वाली दिग्गज कंपनी बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल का 881 करोड़ रुपये का आईपीओ (Bikaji Foods International IPO) खुलेगा।

दोनों ही आईपीओ 7 नवंबर तक खुले रहेंगे और प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से दोनों आईपीओ में पैसे लगाने के लिए खुदरा निवेशकों को कम से कम 29784 रुपये लगाने होंगे। ग्रे मार्केट में भी दोनों आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं और शेयर प्रीमियम (Grey Market Premium- GMP) पर ट्रेड हो रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स भी इनमें निवेश की सलाह दे रहे हैं। दोनों कंपनियों के शेयरों का अलॉटमेंट 11 नवंबर को होगा और लिस्टिंग 16 नवंबर को होगी।

Multibagger Stock: Vedanta की इस सब्सिडियरी से एक महीने में ही 11% रिटर्न पाने का मौका, चेक करें अपना पोर्टफोलियो


Bikaji Foods International IPO

मिठाई और नमकीन बेचने वाली कंपनी बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) का है। 881 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है। इस आईपीओ के तहत निवेश के लिए 285-300 रुपये का प्राइस बैंड और 50 शेयरों का लॉट साइज है।

कंपनी के एंप्लॉयीज के लिए 15 रुपये का डिस्काउंट है। ग्रे मार्केट में इसके शेयर 71 रुपये की जीएमपी पर ट्रेड हो रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म KR Choksey ने इस इश्यू को सब्सक्राइब की रेटिंग दी है।

Global Health IPO: 3 नवंबर को खुलेगा Medanta Hospitals चलाने वाली कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

Global Health IPO

जाने-माने कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ नरेश त्रेहान की ग्लोबल हेल्थ के 2205 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 1706 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडों के तहत बिक्री होगी। इस आईपीओ के लिए 319-336 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड और लॉट साइज 44 शेयरों का है।

ग्रे मार्केट में इसके शेयर 33 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है। इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए। इस इश्यू में घरेलू ब्रोकरेज फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज ने पैसे लगाने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।