Stanley Lifestyles IPO: देश की सुपर प्रीमियम और लग्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टैनले लाइफस्टाइल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। यह इश्यू 25 जून तक खुला रहेगा। भारतीय मार्केट में इसका कोई लिस्टेड पियर्स नहीं है। अधिकतर एनालिस्ट्स ने इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ग्रे मार्केट में इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 162 रुपये यानी 43.9 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।
