आज 27 मार्च को 2 IPO में निवेश का तीसरा और आखिरी दिन रहा। एक IPO था कच्चे कैफीन को प्रोसेस करने वाली कंपनी श्री अहिंसा नेचुरल्स का। वहीं दूसरा था एनर्जी सेक्टर की कंपनी एटीसी एनर्जीज सिस्टम का था। श्री अहिंसा नेचुरल्स के 73.81 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को कुल 62.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। यह 25 मार्च को खुला था। IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 21.23 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 182.82 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 34.99 गुना भरा। IPO में 50.02 करोड़ रुपये के 42.04 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 23.79 करोड़ रुपये के 19.99 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 119 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 था।
