Signature Global Listing: सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर बुधवार 27 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर 10 से 11 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी पिछले कुछ सालों से घाटे में रही हैं और इसका कर्ज भी बढ़ा है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके बावजूद कंपनी की ब्रांड वैल्यू मजबूत है, जो इसे बाजार में अच्छी पोजिशन दिलाता है। इस IPO को 12.5 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था और इसका इश्यू प्राइस 385 रुपये है। हालांकि एनालिस्ट्स को पहले दिन इस आईपीओ के करीब 428 रुपये के भाव पर लिस्ट होने की उम्मीद है।
सिग्नेचर ग्लोबल के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बुधवार 26 सितंबर को बढ़कर 43 रुपये पर पहुंच गया, जो इसके शेयरों को 428 रुपये पर लिस्ट होने का संकेत देता है।
Signature Global का आईपीओ 20 सितंबर को बोली के लिए खुला था और 22 सितंबर को बंद हुआ। IPO के जरिए इस रियल एस्टेट रियल एस्टेट डेवलपर ने 730 करोड़ रुपये जुटाए। इस ऑफर में 603 करोड़ रुपये नए शेयर को जारी करके जुटाए गएं। वहीं करीब 127 करोड़ रुपये के शेयरों को ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत इसकी शेयरधारक इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन ने बिक्री के लिए रखे थे।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड की वेल्थ हेड, शिवानी न्याति के मुताबिक सिग्नेचर ग्लोबल की लिस्टिंग करीब 428 रुपये होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “कंपनी के पास मजबूत ब्रांड वैल्यू और एक बड़ा लैंड बैंक है। भारत में किफायती आवास की मांग बढ़ रही है और कंपनी इसका लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में है। हालांकि, कंपनी की बैलेंश-शीट घाटे में ची रहा है और उसे एक मार्केट में अधिक फोकस होने के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।”
कंपनी का शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2023 में घटकर 63.7 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इससे पहले वित्त वर्ष 2012 में 115.5 करोड़ रुपये रहा था। मार्च 2023 को समाप्त वर्ष में कंपनी का कुल इनकम बढ़कर 1,585.88 करोड़ रुपये रहा था, जो एक साल पहले इसी अवधि में 939.6 करोड़ रुपये था।