SK Finance IPO: गाड़ी और कारोबार के लिए कर्ज देने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी एसके फाइनेंस अपना IPO लाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी को डॉक्युमेंट्स जमा किए हैं। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के माध्यम से 2,200 करोड़ रुपये जुटाने का है। SK Finance दो सेगमेंट- व्हीकल और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (MSMEs) के लिए कर्ज देती है। दिसंबर, 2023 तक इसकी 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 535 शाखाएं थीं।
