Smartworks Coworking Spaces IPO: किराए पर ऑफिस स्पेस उपलब्ध कराने वाली कंपनी Smartworks Coworking Spaces का ₹445 करोड़ का आईपीओ 10 जुलाई को पब्लिक के लिए खुलेगा। इससे पहले कंपनी ने 7 जुलाई को आईपीओ का प्राइस बैंड ₹387-407 प्रति शेयर तय कर लिया है। एंकर निवेशक 9 जुलाई को इसमें पैसा लगा सकेंगे वहीं 14 जुलाई को यह IPO बंद होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 17 जुलाई को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है। इश्यू साइज का 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB), 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों और बचा हुआ 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है। स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग आईपीओ का लॉट साइज 36 इक्विटी शेयरों का है।
