Get App

Solve Plastic Products IPO: पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब, अब तक 2.30 गुना भरा इश्यू

Solve Plastic Products के IPO के तहत 11.85 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, इसमें OFS के जरिए कोई बिक्री नहीं हो रही है। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 19 अगस्त को होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 9:21 PM
Solve Plastic Products IPO: पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब, अब तक 2.30 गुना भरा इश्यू
Solve Plastic Products IPO: सॉल्व प्लास्टिक प्रोडक्ट्स के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है।

Solve Plastic Products IPO: सॉल्व प्लास्टिक प्रोडक्ट्स के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 12 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ को अब तक 2.30गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसे कुल 28.39 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 12.36 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 16 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 11.85 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए 91 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस तय किया गया है।

Solve Plastic Products IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में सबसे ज्यादा निवेश रिटेल निवेशकों ने किया है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 4.18 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 0.42 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। (13 अगस्त 2024 7:30:00 PM तक)

Solve Plastic Products IPO से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें