Get App

IPO Alert: अगले हफ्ते 4 बड़ी कंपनियां जारी करेंगी IPO, चुनिए अपना पसंदीदा इश्यू

अगले हफ्ते जो 4 IPO आने वाले हैं वो कुल 9,122.92 करोड़ रुपए जुटा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2021 पर 9:57 AM
IPO Alert: अगले हफ्ते 4 बड़ी कंपनियां जारी करेंगी IPO, चुनिए अपना पसंदीदा इश्यू

IPO मार्केट ने पिछले कुछ हफ्तों की शांति के बाद अब फिर रफ्तार पकड़ ली है। अगले हफ्ते एक दो नहीं बल्कि 4 कंपनियां अपना इश्यू जारी करने वाली हैं। इनमें सोना कॉमस्टार (Sona Comstar), श्याम मेटालिक्स (Shyam Metalics), डोडला डेयरी (Dodla Dairy) और KIMS Hospitals शामिल हैं।

2022 में अब तक 19 IPO आ चुके हैं जिसमें 29,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाया जा चुका है। इनमें ब्रुकफील्ड REIT और पावरग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट भी शामिल है।  अगले हफ्ते जो 4 IPO आने वाले हैं वो कुल 9,122.92 करोड़ रुपए जुटा सकते हैं।

Sona BLW Precision Forgings (Sona Comstar)

इनमें से देश की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) का IPO 14 जून को खुलेगा और 16 जून को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 285-291 तय किया गया है।

कंपनी की योजना इश्यू से 5500 करोड़ रुपए जुटाने की है। इसमें 300 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 5350 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाई गई रकम में से 241.12 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। इसमें मिनिमम 51 शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है।

Shyam Metalics and Energy Ltd

स्टील मैन्युफक्चरिंग कंपनी श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड (Shyam Metalics and Energy Ltd) का IPO भी 14 जून को खुलेगा और 16 जून को बंद होगा। कंपनी इश्यू से 909 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इश्यू का प्राइस बैंड 303-306 करोड़ रुपए है।

इसका लॉट साइज 48 शेयर का है। एंकर इंवेस्टर्स के लिए यह IPO 11 जून को खुलेगा। इस पब्लिक इश्यू के लिए कंपनी 657 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें