Get App

Sona Comstar IPO: आज खुला इश्यू, जानिए आपको निवेश करना चाहिए या नहीं?

Sona comstar IPO: जानिए एनालिस्ट्स को सोना कॉमस्टार में क्या अच्छा लगा कि उन्होंने इसे खरीदने की सलाह दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2021 पर 4:41 PM
Sona Comstar IPO: आज खुला इश्यू, जानिए आपको निवेश करना चाहिए या नहीं?

Sona comstar IPO: ब्लैकस्टोन के निवेश वाली कंपनी Sona BLW Precision Forgings (सोना कॉमस्टार) का इश्यू 14 जून को खुला है और 16 जून को बंद होगा। यह ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। एनालिस्ट ने कंपनी के इश्यू को खरीदने की सलाह दी है।

एनालिस्ट का मानना है कि कंपनी के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में ग्रोथ की संभावना, मजबूत R&D बेस, अच्छा बैलेंस शीट, ग्लोबल क्लाइंट्स की लंबी लिस्ट के साथ दूसरी कंपनियों के मुकाबले सोना कॉमस्टार की बेहतर स्थिति रहने के कारण इसमें निवेश करने की सलाह दी गई है।

IPO के लिए फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों की कतार, 22,000 करोड़ रुपये के इश्यू के साथ Paytm सबसे आगे

LKP सिक्योरिटीज का कहना है, "कंपनी के महंगे वैल्यूएशन के बावजूद इसकी आमदनी की ग्रोथ, दूसरी कंपनियों से बेहतर स्थिति, प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा मुनाफा, बेहतर कॉस्ट मैनेजमेंट, रिटर्न रेशियो, दुनिया भर में कस्टमर्स होने का फायदा कंपनी को मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी की रिसर्च टीम काफी मजबूत है। इसलिए हम सोना कॉमस्टार के IPO में निवेश की सलाह दे रहे हैं।"

सोना कॉमस्टार इश्यू से 5,550 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसके IPO का प्राइस बैंड 285-291 रुपए है।

5,550 करोड़ के इस आईपीओ में 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि Singapore VII Topco III Pte Ltd की तरफ से 5250 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल रखा जाएगा। कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान और जनरल कॉर्पोरेट पर्पज से करेगी। इस आईपीओ की लॉट साइज 51 शेयरों और उसके बाद 51 के गुणांक में होगी।

IPO Alert: अगले हफ्ते 4 बड़ी कंपनियां जारी करेंगी IPO, चुनिए अपना पसंदीदा इश्यू

इस इश्यू में QIB के लिए 75 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा गया है जबकि 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और 15 फीसदी हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व होगा।

SONA COMSTAR भारत की एक लीडिंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है जो तमाम आधुनिक तकनीकी पर आधारित ऑटोमोटिव कलपुर्जों की डिजाइनिंग और उत्पादन करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें