शापूरजी पालोनजी (SP) ग्रुप अब एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के IPO का साइज बढ़ाने पर विचार कर रहा है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की तरफ से मांग बढ़ने की वजह से कंपनी का इरादा इस इश्यू के जरिये 8,000 - 8,500 करोड़ रुपये जुटाना है। संशोधित IPO प्लान की वजह से कंपनी प्री-आईपीओ राउंड में 3,500-4,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी फॉरेन और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स, फैमिली ऑफिस और अमीर लोगों से प्री-आईपीओ राउंड में यह रकम जुटाएगी।
