Stanley Lifestyles IPO: देश की सुपर प्रीमियम और लग्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टैनले लाइफस्टाइल्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 96.18 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 98.49 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.02 करोड़ शेयर हैं। यह इश्यू 25 जून तक खुला रहेगा। स्टैनले लाइफस्टाइल्स का इरादा आईपीओ के जरिए ₹537.02 करोड़ जुटाने का है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 351-369 रुपये तय किया गया है।
