Get App

Stanley Lifestyles IPO: एंकर निवेशकों से हासिल हुए ₹161 करोड़, आज 21 जून को खुल रहा इश्यू

Stanley Lifestyles IPO Details: बेंगलुरु स्थित स्टेनली लाइफस्टाइल्स एक लग्जरी फर्नीचर ब्रांड है। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। स्टेनली लाइफस्टाइल्स के प्रमोटर सुनील सुरेश और शुभा सुनील हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 9:27 AM
Stanley Lifestyles IPO: एंकर निवेशकों से हासिल हुए ₹161 करोड़, आज 21 जून को खुल रहा इश्यू
Stanley Lifestyles अपने IPO के जरिए 537 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

Stanley Lifestyles IPO: लग्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टेनली लाइफस्टाइल्स का IPO आज यानि 21 जून को खुल रहा है। इससे पहले कंपनी ने 16 एंकर निवेशकों से 161.1 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने 369 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर एंकर निवेशकों को 43,66,051 इक्विटी शेयरों का एलोकेशन फाइनल किया है। SBI म्यूचुअल फंड, निप्पॉन लाइफ इंडिया, HDFC म्यूचुअल फंड, क्वांट म्यूचुअल फंड, ईस्टस्प्रिंग इनवेस्टमेंट इंडिया, SBI लाइफ इंश्योरेंस और नैटिक्स इंटरनेशनल फंड, एंकर बुक में भाग लेने वाले प्रमुख इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर थे।

फ्रैंकलिन इंडिया, बंधन म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने भी एंकर बुक में भाग लिया। स्टेनली लाइफस्टाइल्स ने कहा, "एंकर निवेशकों को एलोकेट कुल 43,66,051 इक्विटी शेयरों में से 26,77,080 इक्विटी शेयर 7 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को एलाकेट किए गए, जिन्होंने कुल 8 स्कीम्स के माध्यम से आवेदन किया है।"

कितना प्राइस बैंड और लॉट साइज

Stanley Lifestyles अपने IPO के जरिए 537 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO के लिए प्राइस बैंड 351-369 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 40 शेयर तय किया गया है। इश्यू की क्लोजिंग 25 जून को होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 26 जून को फाइनल हो सकता है और लिस्टिंग BSE और NSE पर 28 जून को होने की संभावना है। Stanley Lifestyles IPO में 200 करोड़ रुपये मूल्य के 54 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही प्रमोटर्स और अन्य मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 337.02 करोड़ रुपये के 91.33 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) रहेगा। कंपनी के प्रमोटर सुनील सुरेश और शुभा सुनील हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें