Get App

Subam Papers IPO: 30 सितंबर को खुलेगा पेपर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Subam Papers IPO: सुबाम पेपर्स के आईपीओ के तहत 61.65 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी और लिस्टिंग की संभावित तारीख 8 अक्टूबर 2024 तय की गई है। सफल निवेशकों को सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 4 अक्टूबर को होने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2024 पर 10:30 PM
Subam Papers IPO: 30 सितंबर को खुलेगा पेपर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल
Subam Papers IPO: सुबाम पेपर्स का आईपीओ कल यानी 30 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Subam Papers IPO: सुबाम पेपर्स का आईपीओ कल यानी 30 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 93.70 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 3 अक्टूबर तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ के लिए 144-152 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Subam Papers IPO के बारे में

सुबाम पेपर्स के आईपीओ के तहत 61.65 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी और लिस्टिंग की संभावित तारीख 8 अक्टूबर 2024 तय की गई है। सफल निवेशकों को सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 4 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। कंपनी के प्रमोटर टी बालकुमार और सुश्री सुधा अलगरसामी हैं। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 26.70 करोड़ रुपये जुटाए।

इस आईपीओ में आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 800 शेयर है। खुदरा निवेशकों को कम से कम ₹121,600 का निवेश करना होगा। ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड सुबाम पेपर्स आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। सुबाम पेपर्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर ग्रेटेक्स शेयर ब्रोकिंग है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें