Get App

Sula Vineyards IPO: आखिरी दिन तक 2.33 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने लगाई 1.65 गुना अधिक बोली

Sula Vineyards IPO: देश की सबसे बड़ी वाइन कंपनी सुला विनयार्ड्स (Sula Vineyards) के आईपीओ को पहले दो दिन निवेशकों का फीका रिस्पांस मिला। हालांकि आखिरी दिन आज यह 100 फीसदी सब्सक्राइब होने में सफल रहा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 10:03 PM
Sula Vineyards IPO: आखिरी दिन तक 2.33 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने लगाई 1.65 गुना अधिक बोली
Sula का कारोबार वर्ष 2003 में शुरू हुआ था और यह लगातार घरेलू वाइन मार्केट में लीडर बनी हुई है।

Sula Vineyards IPO: देश की सबसे बड़ी वाइन कंपनी सुला विनयार्ड्स (Sula Vineyards) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को पहले दो दिन निवेशकों का फीका रिस्पांस मिला। हालांकि आखिरी दिन आज 14 दिसंबर को निवेशकों ने यह इसमें दिलचस्पी दिखाई और यह करीब 2.33 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन पाकर बंद होने में सफल रहा। कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 1.88 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे 4.38 करोड़ शेयरों की बोली मिली है। सुला वाइनयार्ड्स के आईपीओ में सबसे अधिक दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (QIB) ने दिखाई, जिन्होंने अपने हिस्से के शेयरों को करीब 4.13 गुना अधिक सब्सक्राइब किया।

वहीं रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से में कंपनी को 1.65 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) ने अपने लिए आरक्षित शेयरों के लिए 1.51 गुना अधिक बोली दी है।

Sula Vineyards का 960 करोड़ रुपये का आईपीओ 12 दिसंबर को खुला था और आज इसमें पैसे लगाने का आखिरी मौका था। कंपनी को किस कैटेगरी के निवेशक से कितनी बोली मिली, इसकी डिटेल नीचे देखी जा सकती है-

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB)- 4.13 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें