Get App

Sula Vineyards IPO Opens Today: सुला विनयार्ड्स के निवेशकों को प्रॉफिट का नशा होगा या फिर Dry Day रहेगा

Sula Vineyards IPO Opens Today: सुला विनयार्ड्स का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है. निवेशकों को इसी बात की चिंता होनी चाहिए. लेकिन इसके साथ ही कंपनी के ग्रोथ को भी बढ़ावा देने वाले कुछ ट्रिगर हैं जिन्हें निवेश से पहले जान लीजिए. अगर आप भी निवेश के मूड में हैं तो इसे पढ़ लीजिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2022 पर 7:56 PM
Sula Vineyards IPO Opens Today: सुला विनयार्ड्स के निवेशकों को प्रॉफिट का नशा होगा या फिर Dry Day रहेगा
Sula Vineyards का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। यानि IPO से जुटाई गई रकम कंपनी के कामकाज में नहीं लगाई जाएगी

Sula Vineyards IPO Opens Today: कहते हैं कि वाइन पीते हुए कभी ग्लास नहीं गिनना चाहिए। लेकिन बात जब Sula Vineyards IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की हो तो जरूर गिनना चाहिए। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि Sula Vineyards का GMP फिलहाल 33 रुपए चल रहा है। Sula Vineyards नासिक की कंपनी है। GMP को देखकर निवेशक काफी उत्साहित हैं। Sula Vineyards का इश्यू 12 दिसंबर को खुला और 14 दिसंबर को बंद होगा। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कंपनी का इश्यू प्राइस 340-357 रुपए है। IPO मार्केट से जुड़े रहने वाले एक एक्टिव पार्टिसिपेंट्स मेहुल बुमतारिया ने कहा, "मौजूदा GMP के मुताबिक, रिटेल इनवेस्टर्स Sula Vineyards की लिस्टिंग से 9-10% लिस्टिंद गेन की उम्मीद कर सकते हैं।"

Sula Vineyards को लेकर निवेशक क्यों हैं उत्साहित

Sula Vineyards के इश्यू को लेकर निवेशक काफी उत्साहित हैं। इसकी वजह है कि प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले सुला विनयार्ड्स का वैल्यूएशन कम यानि डिस्काउंटेड है।

कंपनी की तरफ से जमा दस्तावेज (DRHP) के मुताबिक, 31 मार्च 2022 तक कंपनी का अर्निंग/शेयर (EPS) 6.79 रुपए है। अगर हम 357 रुपए के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो फिस्कल ईयर 2022 के लिए Sula Vineyards का P/E 52.5 है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें