Get App

Suraksha Diagnostic IPO 29 नवंबर को होगा ओपन, 26 नवंबर को सामने आएगा प्राइस बैंड

Suraksha Diagnostic IPO के लिए मर्चेंट बैंकर ICICI सिक्योरिटीज, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और SBI कैपिटल मार्केट्स हैं। वैश्विक निवेशक ऑर्बिमेड एशिया II मॉरीशस 33.35 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सुरक्षा डायग्नॉस्टिक में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है। कंपनी का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में मुनाफा 7.94 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 60.73 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 25, 2024 पर 9:19 PM
Suraksha Diagnostic IPO 29 नवंबर को होगा ओपन, 26 नवंबर को सामने आएगा प्राइस बैंड
Suraksha Diagnostic IPO के खुलने से पहले एंकर निवेशक 28 नवंबर को बोली लगाएंगे।

Suraksha Diagnostic IPO: डायग्नॉस्टिक सर्विसेज देने वाली सुरक्षा डायग्नॉस्टिक ने अपने IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है। कंपनी का पब्लिक इश्यू 29 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। प्राइस बैंड की डिटेल 26 नवंबर को सामने आएंगी। कंपनी में ऑर्बिमेड का भी निवेश है। IPO में नए शेयर जारी नहीं होंगे। केवल मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 1.91 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। इस तरह, IPO से हासिल होने वाली पूरी आय, खर्च निकालने के बाद प्रमोटर्स और निवेशकों के पास जाएगी।

ओएफएस में सुरक्षा डायग्नॉस्टिक के प्रमोटर्स सोमनाथ चटर्जी, रितु मित्तल और सतीश कुमार वर्मा तीनों 21.32-21.32 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। निवेशक ऑर्बिमेड एशिया II मॉरीशस 1.06 करोड़ शेयर बेचेगी। बाकी 21.32 लाख शेयर मुन्ना लाल केजरीवाल और संतोष कुमार केजरीवाल की ओर से बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

3 दिसंबर को क्लोज होगा IPO

IPO के खुलने से पहले एंकर निवेशक 28 नवंबर को बोली लगाएंगे। इश्यू की क्लोजिंग 3 दिसंबर को होगी। मर्चेंट बैंकर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें