Get App

Swiggy ने SEBI के पास दाखिल किए IPO कागजात, जारी होंगे 3750 करोड़ रुपये के नए शेयर

Swiggy files IPO papers: अगर स्विगी आईपीओ लॉन्च करती है तो यह फूड डिलीवरी सेगमेंट में लिस्ट होने वाली दूसरी कंपनी होगी। पहली लिस्टेड कंपनी जोमैटो (Zomato) है। कंपनी ने आज 26 सितंबर को फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 9:58 PM
Swiggy ने SEBI के पास दाखिल किए IPO कागजात, जारी होंगे 3750 करोड़ रुपये के नए शेयर
Swiggy IPO: फूड औक ग्रॉसरी डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी ने आखिरकार आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है।

Swiggy IPO: फूड और ग्रॉसरी डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी ने आखिरकार आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। कंपनी ने आज 26 सितंबर को फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए। अगर कंपनी आईपीओ लॉन्च करती है तो यह फूड डिलीवरी सेगमेंट में लिस्ट होने वाली दूसरी कंपनी होगी। पहली लिस्टेड कंपनी जोमैटो (Zomato) है। इस आईपीओ के तहत 3750 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 18.52 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी।

Swiggy IPO में ये निवेशक कम करेंगे हिस्सेदारी

इस आईपीओ के तहत Accel, Coatue, Alpha Wave, Elevation, Norwest और Tencent जैसे निवेशक शेयर बेचेंगे और कंपनी में अपने ओनरशिप कम करेंगे। स्विगी में Prosus (32 फीसदी), सॉफ्टबैंक (8 फीसदी), Accel (6 फीसदी) प्रमुख निवेशक हैं। इसके अलावा, एलिवेशन कैपिटल, डीएसटी ग्लोबल, नॉरवेस्ट, टेनसेंट, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA), सिंगापुर की GIC कंपनी के अन्य शेयरधारक हैं।

10-13 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ लिस्ट हो सकती है Swiggy 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें