Swiggy IPO: दिग्गज फूड टेक कंपनी स्विगी (Swiggy) ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के साइज को बढ़ाने जा रही है। कंपनी अब अपने आईपीओ में नए शेयरों की बिक्री के जरिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। पहले यह साइज 3,750 करोड़ रुपये था। यह जानकारी एक इंटरनल डॉक्यूमेंट से सामने आई है, जिसे मनीकंट्रोल ने देखा है। Swiggy की यह योजना उसकी पिछले अनुमान से 1,250 करोड़ रुपये या 150 मिलियन डॉलर अधिक है। यह इजाफा बताता है कि कंपनी तेजी से बढ़ते बाजार और कॉम्पिटीशन में खुद को और मजबूत करना चाहती है।
