Get App

Syrma SGS IPO: बाजार में 3 महीनों बाद आ रहा पहला आईपीओ, ग्रे मार्केट प्रीमियम भी मजबूत, जानिए डिटेल

चेन्नई मुख्यालय वाली इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी सिरमा एसजीएस (Syrma SGS) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) शुक्रवार 12 अगस्त को खुलेगा और 18 अगस्त को बंद होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 5:58 PM
Syrma SGS IPO: बाजार में 3 महीनों बाद आ रहा पहला आईपीओ, ग्रे मार्केट प्रीमियम भी मजबूत, जानिए डिटेल
Syrma SGS ने अपने शेयरों के लिए 209 से 220 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है

दलाल स्ट्रीट पर करीब तीन महीनों के अंतराल के बाद पहला इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आने जा रहा है। चेन्नई मुख्यालय वाली इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी सिरमा एसजीएस (Syrma SGS) शुक्रवार 12 अगस्त को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करेगी, जिसे 18 अगस्त तक सब्सक्राइब किया जा सकता है।

अनलिस्टेड मार्केट में भी Syrma SGS को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दिख रही है। डीलर्स ने बताया कि अनलिस्टेड मार्केट में Syrma SGS के शेयर फिलहाल 20 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने ताया कि 6 अगस्त को Syrma SGS के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 25 रुपये था, जो 8 अगस्त को बढ़कर 28 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि 9 अगस्त को GMP घटकर 20 रुपये पर आ गया।

अनलिस्टेड मार्केट में कारोबार करने वाली कंपनी Unlisted Arena के को-फाउंडर अभय दोषी ने हमारे सहयोगी CNBCTV18 को बताया, "लंबे अंतराल के बाद Syrma SGS के IPO के साथ प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर से हलचल दिखने वाली है। कंपनी के कस्टमर बेस और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विविधता है। सिरमा का रेवेन्यू लगातार बढ़ता रहा है, हालांकि उसके मार्जिन में हाल में थोड़ी कमी आई है।" उन्होंने कहा, "वैल्यूएशन के मोर्चे पर, यह इश्यू सयंमित या पूरा प्राइस वाला लगता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें