Get App

Tamilnad Mercantile Bank के शेयरों का आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, स्टेटस चेक करने का ये रहा स्टेपवाइज प्रोसेस

निजी सेक्टर में देश के सबसे पुराने बैंकों में शुमार तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) के शेयरों का अलॉटमेंट आज 12 सितंबर को फाइनल हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2022 पर 1:43 PM
Tamilnad Mercantile Bank के शेयरों का आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, स्टेटस चेक करने का ये रहा स्टेपवाइज प्रोसेस
खुदरा निवेशकों के दम पर तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ 2.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Tamilnad Mercantile Bank IPO Share Allotment: निजी सेक्टर में देश के सबसे पुराने बैंकों में शुमार तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) के शेयरों का अलॉटमेंट आज 12 सितंबर को फाइनल हो सकता है। अलॉटमेंट का ऐलान होने के बाद जिन निवेशकों ने आईपीओ के लिए आवेदन किया था, वे इसका स्टेटस बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अलावा आईपीओ के लिए चुने गए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट की भी वेबसाइट पर स्टेटस देख सकेंगे।

आईपीओ को मिला था बेहतर रिस्पांस

तमिल मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ 5-7 सितंबर सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। 823 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए 500-525 रुपये का प्राइस बैंड और 28 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया था। खुदरा निवेशकों के दम पर यह इश्यू 2.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 6.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 10 रुपये है। आज इसका अलॉटमेंट फाइनल होगा और लिस्टिंग 15 सितंबर को होगी। नीचे आईपीओ का स्टेटस चेक करने का तरीका स्टेपवाइज बताया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें