Tarsons Products IPO: इस दिग्गज कंपनी का 15 नवंबर को खुलेगा आईपीओ, 635-662 रुपये रखा गया प्राइस बैंड, जानिए बाकी डिटेल

Tarsons Products IPO से 1,024 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement

देश की प्रमुख लाइफ साइंसेज कंपनी टार्सन प्रोडक्ट्स (Tarsons Products) ने बुधवार को बताया कि उसने अपने 1,024 करोड़ रुपये के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए 635 से 662 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ अगले हफ्ते 15 नवंबर को खुलेगा। Tarsons Products IPO के लिए तीन दिन तक बोली लगाई जा सकती है और 17 नवंबर को बोली बंद हो जाएगी। कंपनी ने बताया कि एंकर निवेशकों के लिए बोली 12 नवंबर को खुलेगी।

टार्सन प्रोडक्ट्स अपने आईपीओ के तहत 150 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं कंपनी के प्रमोटर और निवेशक अपने करीब 1.32 करोड़ शेयरों को ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत बेचने की पेशकश रखेंगे। OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर संजीव सहगल 3.9 लाख इक्विटी शेयर और रोहन सहगल 3.1 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे। जबकि कंपनी की निवेशक क्लीयर विजन इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स अपने 1.25 करोड़ शेयर बेचेगी।

फाल्गुनी नायर ने 50 की उम्र में शुरू की थी Nykaa, आज $6.5 अरब की संपत्ति की मालकिन, सबसे अमीर महिला अरबपति

प्राइस बैंड की ऊपरी सीमा के हिसाब से, टार्सन प्रोडक्ट्स इस IPO से 1,024 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। IPO में 60,000 इक्विटी शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित हैं। ICICI सिक्योरिटीज, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज और SBI कैपिटल मार्केट्स इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। यह आईपीओ बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होगा।

आईपीओ इश्यू का करीब आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित है। वहीं 15 पर्सेंट हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35 पर्सेंट शेयर रिजर्व किए गए हैं। आईपीओ के लिए न्यूनतम 22 शेयरों के लॉट के हिसाब से बोली लगाई जा सकती है।

पीएम मोदी रिटेल निवेशकों के लिए लॉन्च करेंगे RBI direct scheme, जानिए अहम बातें


कंपनी ने बताया कि आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, पश्चिम बंगाल के पंचला में नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और दूसरे कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। Tarsons Products लैबवेयर प्रोडक्ट्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल वैज्ञानिक खोज को आगे बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार में किया जाता है। मार्च 2021 तक, कंपनी के पास करीब 300 उत्पादों का एक डायवर्सिफाई प्रोडक्ट पोर्टफोलियो था। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।