Get App

Tarsons Products IPO: जानिए लेटेस्ट GMP और ऑनलाइन शेयरों का अलॉटमेंट कैसे करें चेक

Tarsons Products IPO: दिग्गज लाइफ साइंस कंपनी टार्सन्स प्रोडक्ट्स का IPO 15 नवंबर को खुल गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2021 पर 5:58 PM
Tarsons Products IPO: जानिए लेटेस्ट GMP और ऑनलाइन शेयरों का अलॉटमेंट कैसे करें चेक

Tarsons Products IPO: दिग्गज लाइफ साइंस कंपनी टार्सन्स प्रोडक्ट्स (Tarsons Products) का IPO 15 नवंबर को खुल था और 17 नवंबर को बंद हो गया था। इसका प्राइस बैंड 635-662 रुपये प्रति शेयर था। अब कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 23 नवंबर को होने वाला है। कंपनी ने 1024 करोड़ रुपये के इश्यू जारी किए थे। जिसमें जिसमें 150 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 1.32 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए थे। कंपनी के कर्मचारियों के लिए 60,000 इक्विटी शेयरों को रिजर्व किया गया।

प्राइमरी मार्केट की बात करें तो कल ग्रे मार्केट में Tarsons Products के शेयर 240 रुपये से ऊपर पहुंच गए। ग्रेट मार्केट के मुताबिक, Tarson Products के शेयरों की लिस्टिंग 872 रुपये के आसपास हो सकती है। यह 77.49 गुना सब्सकाइब हुआ था। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 184.58 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 115.77 गुना बुकिंग हुई थी। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स ने अपने हिस्से में 10.56 गुना बोली लगाई थी।

अगर आपने भी Tarson Products के IPO में निवेश किया था तो अलॉटमेंट स्टेटस 23 नवंबर को BSE की वेबसाइट और इसकी रजिस्ट्रार कंपनी की साइट पर भी चेक कर सकते हैं। इसकी रजिस्ट्रार कंपनी KFintech Private Limited है।

BSE के जरिए ऐसे चेक करें स्टेटस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें