Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज आर्म टाटा कैपिटल लिमिटेड अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी 2025 में सितंबर के अंत तक भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है। टाटा संस की सब्सिडियरी कंपनी अगले साल की शुरुआत में टाटा मोटर फाइनेंस के साथ चल रहे विलय के पूरा होने के बाद अपनी फाइलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी। विलय की प्रक्रिया नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल, मुंबई में चल रही है।
