Get App

Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल आईपीओ का ड्राफ्ट जमा, ऐसी है कारोबारी सेहत

Tata Group IPO: टाटा टेक (Tata Tech) की नवंबर 2023 में लिस्टिंग के बाद से टाटा ग्रुप की एक और कंपनी लिस्ट होने की तैयारी में एक कदम आगे बढ़ा चुकी है। ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई टाटा कैपिटल (Tata Capital) ने बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास इसका ड्राफ्ट जमा कर दिया है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 05, 2025 पर 12:44 PM
Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल आईपीओ का ड्राफ्ट जमा, ऐसी है कारोबारी सेहत
Tata Capital को बोर्ड से पहले ही 2.3 करोड़ इक्विटी शेयर फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल के जरिए लाने की मंजूरी मिल चुकी है।

Tata Group IPO: टाटा टेक (Tata Tech) की नवंबर 2023 में लिस्टिंग के बाद से टाटा ग्रुप की एक और कंपनी लिस्ट होने की तैयारी में एक कदम आगे बढ़ा चुकी है। ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई टाटा कैपिटल (Tata Capital) ने बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास इसका ड्राफ्ट जमा कर दिया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) गोपनीय तरीके से सेबी के पास दाखिल किया गया है। यह आईपीओ करीब 15 हजार करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा टाटा सन्स भी आईपीओ के ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत अपनी हिस्सेदारी हल्की करेगी। टाटा सन्स की टाटा कैपिटल में 92.83 फीसदी हिस्सेदारी है।

Tata Capital क्यों ला रही आईपीओ?

टाटा कैपिटल को बोर्ड से पहले ही 2.3 करोड़ इक्विटी शेयर फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल के जरिए लाने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके बारे में स्टॉक एक्सचेंजों पर पहले ही खुलासा हुआ था। यह एक अपर-लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है और आरबीआई के नियमों के मुताबिक इस कैटेगरी में आने के तीन साल के भीतर लिस्ट होना जरूरी है। टाटा कैपिटल के लिए यह मियाद सितंबर 2025 में खत्म हो रही है।

कैसी है कारोबारी सेहत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें