Get App

Tatva Chintan IPO: निवेशकों में इश्यू का जबरदस्त क्रेज, खुलने के कुछ घंटों के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब

Tatva Chintan IPO: कंपनी का इश्यू 16 आज खुला और 20 जुलाई को बंद होगा, इसका प्राइस बैंड 1073-1083 रुपए है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2021 पर 11:20 AM
Tatva Chintan IPO: निवेशकों में इश्यू का जबरदस्त क्रेज, खुलने के कुछ घंटों के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब

Tatva Tatva Chintan IPO: स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली गुजरात की इस कंपनी के इश्यू को निवेशक खूब पसंद कर रहे हैं। इश्यू खुलने के दो घंटे के भीतर ही यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। दोपहर 12 बजे तक यह Tatva Chintan का इश्यू 1.50 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। BSE पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के 32,61,882 शेयरों के बदले पहले दो घंटों में ही निवेशक 49,08,748 शेयरों के लिए बोली लगा चुके हैं।

रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.96 गुना भर चुका है। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के पोर्शन में अभी कोई बोली नहीं लगी है। जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी HNI का रिजर्व हिस्सा 12 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है। 

कंपनी का इश्यू 16 जुलाई को खुला है और 20 जुलाई को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 1073-1083 रुपए है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 26 जुलाई को हो सकता है और इसके शेयरों की लिस्टिंग 29 जुलाई को होने की उम्मीद है।

Tatva Chintan इश्यू का ग्रे मार्केट प्राइस

मार्केट पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, Tatva Chintan IPO का ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) 710 रुपए से 720 रुपए के बीच है। जानकारों का कहना है कि आज Tatva Chintan IPO का ग्रे मार्केट प्राइस इश्यू
प्राइस से 66 फीसदी ऊपर है जो काफी अच्छे संकेत हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें