TBO Tek: ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी TBO Tek का आईपीओ पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। आज यह इश्यू 1.15 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 1.06 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 92.85 लाख शेयर हैं। इस आईपीओ में 10 मई तक पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी का इरादा 1,550.81 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने 7 मई को एंकर निवेशकों से 696.51 करोड़ रुपये जुटाए। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 875-920 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 16 शेयर रखा गया है।
