Get App

Tega Industries IPO: एक घंटे के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानें GMP, प्राइस और दूसरी डिटेल

Tega Industries IPO: रिटेल पोर्शन को 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2021 पर 7:24 PM
Tega Industries IPO: एक घंटे के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानें GMP, प्राइस और दूसरी डिटेल
Tega Industries IPO (FILE)

Tega Industries IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और यह 3 दिसंबर 2021 तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा। एक घंटे के भीतर इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया।  इस इश्यू से कंपनी का लक्ष्य 619.23 करोड़ रुपए जुटाने का है। IPO पूरी तरह से OFS है।

स्टॉक-एक्सचेंज डेटा के अनुसार, पहले दिन, एंकर अलॉटमेंट को छोड़कर, लगभग 44.66 मिलियन शेयरों के लिए बोलियां मिलने के बाद, इश्यू को 4.67 गुना सब्सक्राइब किया गया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने पोर्शन के लिए 4.17 गुना बोली लगाई, जबकि इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने 0.07 गुना सब्सक्राइब किया।

जैसी कि उम्मीद थी, सब्सक्रिप्शन ओपनिंग से पहले टेगा इंडस्ट्रीज के शेयर ट्रेड के लिए उपलब्ध हो गए हैं। मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार, टेगा इंडस्ट्रीज के शेयर आज ग्रे मार्केट में 385 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

Tega Industries IPO की कुछ जरूरी डिटेल:

Tega Industries IPO GMP: मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार, टेगा इंडस्ट्रीज का IPO ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 385 रुपए है, जो कल के 380 रुपए के GMP से 5 रुपए ज्यादा है। ऑब्जर्वर्स ने कहा कि सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले पब्लिक इश्यू के GMP में बढ़ोतरी अप्रत्याशित है, क्योंकि शेयर बाजार की धारणा अभी भी नेगेटिव है। उन्होंने कहा कि ग्रे मार्केट में टेगा इंडस्ट्रीज के शेयरों का प्रदर्शन इसके सब्सक्रिप्शन पर असर डाल सकता है, क्योंकि कुछ IPO इनवेस्टर्स GMP को बहुत गंभीरता से लेते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें