Get App

Tega Industries IPO: 443-453 प्रति शेयर होगा IPO का प्राइस बैंड, कंपनी जुटायेगी 619.22 करोड़ रुपये

इस आईपीओ से मिलने वाला पूरा पैसा शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2021 पर 10:47 AM
Tega Industries IPO: 443-453 प्रति शेयर होगा IPO का प्राइस बैंड, कंपनी जुटायेगी 619.22 करोड़ रुपये

पॉलीमर-बेस्ड मिल लाइनर्स निर्माता तेगा इंडस्ट्रीज (Tega Industries) ने 25 नवंबर को अपने पहले आईपीओ के लिए 443-453 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इसका इश्यू 1 दिसंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर 2021 को बंद होगा।

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू के जरिए ऊपरी प्राइस बैंड पर 619.22 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटरों सहित शेयरधारकों के 1,36,69,478 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश है।

प्रोमोटर मदन मोहन मोहनका और मनीष मोहनका और निवेशक वैगनर (Wagner) आईपीओ के जरिए अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे। इसकी वजह से कंपनी को अपने आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा और पूरा पैसा शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को मिलेगा।

निवेशक कम से कम 33 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 33 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशक न्यूनतम 14,949 रुपये प्रति लॉट का निवेश कर सकते हैं और उनका अधिकतम निवेश 13 लॉट के लिए 1,94,337 रुपये होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें