Get App

आ रहा है ₹3000 करोड़ का IPO, SEBI की मंजूरी का इंतजार; ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाती है कंपनी

Tenneco Clean Air India IPO के लिए जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एक्सिस कैपिटल और HSBC सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का मुनाफा 32.7 प्रतिशत बढ़कर 553.1 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 10:34 PM
आ रहा है ₹3000 करोड़ का IPO, SEBI की मंजूरी का इंतजार; ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाती है कंपनी
Tenneco Clean Air India Ltd, अमेरिका में हेडक्वार्टर वाले टेनेको ग्रुप का हिस्सा है।

Tenneco Clean Air India IPO: ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाने वाली टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड ने अपने IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट जमा किया है। कंपनी इस पेशकश की मदद से 3,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में कहा गया है कि IPO में केवल ऑफर फॉर सेल रहेगा, जिसमें प्रमोटर टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड की ओर से शेयर बेचे जाएंगे। नए शेयर जारी नहीं होंगे, जिसके चलते IPO से आने वाली पूरी कमाई शेयर बेचने वालों को जाएगी। कंपनी को कोई पैसा नहीं मिलेगा।

IPO के लिए जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एक्सिस कैपिटल और HSBC सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड, अमेरिका में हेडक्वार्टर वाले टेनेको ग्रुप का हिस्सा है।

भारत में 12 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड भारत के ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) और एक्सपोर्ट मार्केट्स के लिए क्रिटिकल, हाइली इंजीनियर्ड क्लीन एयर, पावरट्रेन और सस्पेंशन सॉल्यूशंस बनाती और सप्लाई करती है। कंपनी के प्रमोटर्स में टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड, टेनेको (मॉरीशस) लिमिटेड, फेडरल-मोगुल इनवेस्टमेंट बी.वी., फेडरल-मोगुल प्राइवेट लिमिटेड और टेनेको एलएलसी शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें