IPOs: साल 2023 में आईपीओ की धूम रही। इस साल अभी 4 दिन का कारोबार बचा है और इसमें भी कम से 4 कंपनियों के आईपीओ लिस्ट होने के लिए तैयार हैं। इस साल का सबसे सफल आईपीओ टाटा टेक्नोलॉजीज है, जिसे कुल 1.55 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली। इसने सबसे अधिक बोली मिलने के एलआईसी (LIC) के आईपीओ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस साल के 5 सबसे सपल IPO में टाटा टेक्नोलॉजीज, डॉम्स इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, इरेडा और सेलो वर्ल्ड शामिल हैं। इन पांचों आईपीओ के लिए निवेशकों ने कुल करीब चार लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई, जिसमें अकेले टाटा टेक को 4.1 लाख करोड़ रुपये मिले। आइए इन आईपीओ पर एक नजर डालते हैं-
