Get App

Transrail Lighting लेकर आ रही IPO, ₹450 करोड़ के नए शेयर होंगे जारी

Transrail Lighting IPO: नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाली आय का इस्तेमाल बढ़ती वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, पूंजीगत खर्चों को सपोर्ट करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। IPO में प्रमोटर्स की ओर से OFS भी रहेगा, जिसमें बिक्री के लिए 1 करोड़ से ज्यादा शेयरों को रखा जाएगा। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 14, 2024 पर 3:32 PM
Transrail Lighting लेकर आ रही IPO, ₹450 करोड़ के नए शेयर होंगे जारी
Transrail Lighting पिछले 4 दशकों से दुनिया भर में टर्नकी बेसिस पर कॉम्प्रिहैन्सिव सॉल्यूशंस उपलब्ध करा रही है।

Transrail Lighting IPO: भारत की दिग्गज EPC (Engineering, Procurement, and Construction) कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड ने आईपीओ लाने का मन बनाया है। इसके लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास डॉक्युमेंट जमा किए हैं। पिछले सप्ताह दायर किए गए DRHP (Draft Red Herring Prospectus) के अनुसार, कंपनी आईपीओ के तहत 450 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करना चाहती है। इसके अलावा कंपनी की प्रमोटर अजन्मा होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक करोड़ से अधिक शेयरों की बिक्री ओएफस के जरिए किए जाने का प्लान है।

मुंबई स्थित ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड में वर्तमान में प्रमोटर्स की 86 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी 50 करोड़ रुपये के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो आईपीओ में रखे जाने वाले नए शेयरों की संख्या कम हो जाएगी।

कैसे होगा IPO के पैसों का इस्तेमाल

IPO में नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाली आय में से 250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल बढ़ती वर्किंग कैपिटल जरूरतों की फंडिंग के लिए किया जाएगा। 90.90 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पूंजीगत खर्चों को सपोर्ट करने के लिए और बाकी बचे पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। आईपीओ आने के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी। आईपीओ के लिए Inga Ventures Private Limited, Axis Capital Limited, HDFC Bank Limited और IDBI Capital Markets & Securities Limited बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Link Intime India Private Limited है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें