Transrail Lighting IPO: एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹246 करोड़, आज 19 दिसंबर से आप भी लगा सकेंगे बोली

Transrail Lighting IPO: एंकर निवेशकों को एलोकेट कुल 56.93 लाख शेयरों में से 22.91 लाख शेयर 6 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को एलोकेट किए गए, जिन्होंने 10 स्कीम्स के माध्यम से आवेदन किया था। ट्रांसरेल लाइटिंग IPO के लिए INGA वेंचर्स, एक्सिस कैपिटल, HDFC बैंक और IDBI कैपिटल मार्केट्स सर्विसेज, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 8:07 AM
Transrail Lighting IPO 23 दिंसबर को बंद होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 27 दिसंबर को होगी।

Transrail Lighting IPO: इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग का पब्लिक इश्यू आज 19 दिसंबर को खुलने जा रहा है। एक दिन पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 245.97 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि एंकर इनवेस्टर्स के लिए 432 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 5693832 इक्विटी शेयरों के एलोकेशन को अंतिम रूप दिया गया है।

एंकर बुक में विनरो कमर्शियल, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, LIC म्यूचुअल फंड, बंधन म्यूचुअल फंड, SBI जनरल इंश्योरेंस, ITI म्यूचुअल फंड, नुवामा, टॉरस फ्लेक्सी कैप फंड, सिट्रस ग्लोबल आर्बिट्रेज फंड और बीएनपी पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स जैसे कई प्रमुख इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने हिस्सा लिया।

इसके अलावा बंगाल फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट्स, वरेनियम इंडिया ऑपर्च्युनिटी, शुभकम वेंचर्स और नेगेन अनडिस्कवर्ड वैल्यू फंड भी कंपनी में शेयरहोल्डर बन गए। ट्रांसरेल लाइटिंग ने कहा कि एंकर निवेशकों को एलोकेट कुल 56.93 लाख शेयरों में से 22.91 लाख शेयर 6 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को एलोकेट किए गए, जिन्होंने 10 स्कीम्स के माध्यम से आवेदन किया था।


Transrail Lighting IPO का प्राइस बैंड

कंपनी अपने IPO से 839 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। पब्लिक इश्यू में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 410-432 रुपये प्रति शेयर है। IPO में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही प्रमोटर अजन्मा होल्डिंग्स की ओर से 438.9 करोड़ रुपये के 1.01 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO 23 दिसंबर को बंद होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 27 दिसंबर को होगी।

कंपनी वैश्विक स्तर पर पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। इसकी 58 देशों में मौजूदगी है। ट्रांसरेल लाइटिंग अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाली आय का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, कैपिटल एक्सपेंडिचर और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Sanathan Textiles IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए गए 165 करोड़ रुपये, GMP समेत तमाम डिटेल

कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 19 करोड़ रुपये के शेयर आरक्षित किए हैं, जबकि नेट इश्यू साइज (कर्मचारियों के हिस्से को छोड़कर) में से आधे शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और शेष 35% खुदरा निवेशकों के लिए अलग रखे गए हैं। कंपनी के प्रमोटर अजन्मा होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, दिगंबर चुन्नीलाल बागड़े और संजय कुमार वर्मा हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।