Ullu IPO: आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू (Ullu) को अपने कंटेंट की वजह से तगड़ा झटका लगा है। उल्लू अपने प्लेटफॉर्म पर एडल्ट मूवीज और सीरीज पेश करती है। अब इसी कंटेंट के चलते नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) ने इसके खिलाफ शिकायत की है। बच्चों के अधिकार से जुड़ी इस संस्था ने आईटी मिनिस्ट्री से कहा है कि छोटे बच्चों को भी आसानी से सेक्सुअल कंटेंट एक्सेस कराने और स्कूली बच्चों को सेक्सुअल एक्टिविटी में दिखाने को लेकर कार्रवाई की जाए।
